7 September 2026

युवकों ने आधी रात को फैलाई दहशत, पुलिस का कड़ा एक्शन, हाथ जोड़कर मांगी माफी

0

हल्द्वानी: जन्माष्टमी की रात हल्द्वानी-काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वाले युवकों पर नैनीताल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. वायरल वीडियो का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए युवकों और वाहनों की पहचान के निर्देश दिए. पुलिस ने वीडियो में शामिल कुल 15 युवकों को चिन्हित किया है, जिनमें 8 बालिग और 7 नाबालिग हैं. बालिगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई और जुर्माना लगाया गया, जबकि नाबालिगों की काउंसलिंग कर उनके परिजनों पर भी कार्रवाई की गई है.

जन्माष्टमी पर्व की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर डंडे लहराकर सड़क पर दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक वाहनों में सवार होकर हाथों में डंडे लहराते और आम लोगों के बीच भय एवं अराजकता का माहौल पैदा करते नजर आए थे. वायरल वीडियो का एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लिया और एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित सैनी को वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और वाहनों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

एसएसपी के निर्देश के बाद प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी दिलीप कुमार और पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में इस्तेमाल वाहनों का पता लगाया. पुलिस ने वीडियो में शामिल कुल 15 युवकों को चिन्हित कर थाने लाया. जिसमें 8 युवक बालिग और 7 नाबालिग पाए गए. पुलिस ने आठों बालिग युवकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला और वायरल वीडियो में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया. वहीं सात नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक नाबालिगों के परिजनों के खिलाफ भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया है. पुलिस ने सभी युवकों और उनके परिजनों को भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करने की सख्त हिदायत दी है.एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने, अराजकता करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading