27 July 2026

रसोई गैस के बढ़े दामों के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क पर चूल्हा रखकर बनाया खाना

0

देहरादून: बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में हाल ही में की गई बढ़ोत्तरी के खिलाफ राजधानी देहरादून में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया.

9 मार्च (सोमवार) को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून के कनक चौक के निकट सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटी-सब्जी बनाई और केंद्र की तरफ से बढ़ाए गए गैस के दामों का विरोध किया गया है. इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को फूल माला पहनाकर उसकी अंत्येष्टि की. महिलाओं ने धूपबत्ती जलाकर केंद्र सरकार की महंगाई की नीतियों के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि, महंगाई के कारण गरीब परिवारों को एक बार फिर पुराने दौर की तरह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है, जिससे आम जनता विशेष कर महिलाओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि, एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है. वहीं दूसरी तरफ सीधा हमला किया जा रहा है. प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 12 सालों से केंद्र और 9 साल से राज्य में भाजपा की सरकार है. लेकिन इसके बावजूद महंगाई पर कोई लगाम नहीं लगाई जा रही है. हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 65 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर में करीब 150 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि, एक तरफ लोगों की आय नहीं बढ़ पा रही है. दूसरी तरफ रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दामों में निरंतर वृद्धि की जा रही है. इससे आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है. कांग्रेस ने सरकार से गैस के दाम बढ़ाए जाने के फैसले को वापस लिए जाने की मांग उठाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading