27 July 2026

रायपुर और प्रेमनगर सीएचसी में कार्डियक ओपीडी शुरू, मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

0

देहरादून: राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से हार्ट के रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है. इससे दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उन्हें प्रेमनगर और रायपुर सीएचसी सेंटर में ही सुविधा मिल जाएगी. जिससे मरीजों का समय के साथ खर्च भी कम होगा.

मरीजों को मिलेगी सुविधा: गौर हो कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी शुरू कर दी है, जहां मरीजों को कार्डियक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है. इसके साथ ही मात्र 150 रुपए शुल्क पर ईसीजी जांच की भी सुविधा दी जा रही है. दोनों अस्पतालों में अब तक 35 से अधिक रोगियों की ईसीजी जांच की जा चुकी है. प्रेमनगर अस्पताल में प्रत्येक बुधवार और रायपुर अस्पताल में हर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच और परामर्श दे रहे हैं. इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल रही है, बल्कि दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल पर बढ़ते मरीजों का दबाव भी काम हो रहा है. विशेषकर पछवादून और परवादून क्षेत्र के रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा राहत का काम करेगी.

मरीजों ने दिया सकारात्मक फीडबैक: उनको अब हार्ट से संबंधित दिक्कतों और इलाज के लिए शहर के बड़े अस्पतालों तक नहीं जाना पड़ेगा. देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि वेलमेड अस्पताल के हार्ट रोग विशेषज्ञों के सहयोग से प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक तीन सफल ओपीडी संचालित की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और ग्रामीणों से सकारात्मक फीडबैक भी मिल रहा है और अब तक 100 से अधिक मरीजों के विशेषज्ञ परामर्श दिए जा चुके हैं. जबकि रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेलमेड अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीलेश चंद्र पांडे की ओर से लगातार तीन ओपीडी सफलतापूर्वक संचालित हुई है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को इस व्यवस्था की जानकारी मिलेगी और अधिक संख्या में मरीज ओपीडी का लाभ उठाएंगे. साथ ही उन्हें अन्य हॉस्पिटलों के चक्कर नहीं काटने होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading