20 February 2026

रुड़की में अचानक चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

0

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वाहन स्वामी ने बमुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई. हादसा होने के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन इस हादसे में कार बुरी तरह से जल गई. बताया गया है कि कार स्वामी किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए रुड़की आया था.

जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी गुरुवार की देर शाम संजय पुत्र इलम सिंह, निवासी ग्राम रंधेड़ी, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश अपनी अल्टो कार से मंगलौर के रास्ते से होते हुए रुड़की स्थित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे, जैसे ही वह कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेसिफिक होटल के पास पहुंचे तो उनकी कार से अचानक धुंआ निकलने लगा, वहीं वाहन से धुआं निकलता देख उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दी और तत्काल नीचे उतर गए. देखते ही देखते कुछ ही पल में कार ने आग पकड़ ली, आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

वहीं कार में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को गई, सूचना मिलते ही तत्काल लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा के साथ दमकल कर्मियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुए, टीम ने मौके पर पहुंच कर बिना देरी किए हौज पाइप फैलाकर पंपिग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसी के साथ टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार के पेट्रोल टैंक को भी फटने से बचा लिया गया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई. हालांकि इस हादसे में कार के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन और कार में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया, अन्य कोई जनहानि नहीं हुई. इस दौरान मौके पर कोतवाली मंगलौर पुलिस बल भी मौजूद रहा.

दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि अल्टो कार में आग लगने की सूचना मिली थी, तत्काल मौके पर पहुंच कर कार में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया. इसी के साथ कार में लगे पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया है. आग लगने से कार के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन और कार में रखा अन्य सामान जल राख गया, अन्य कोई जनहानि नहीं हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation