27 July 2026

लाश: प्रेम नगर चाय बागान में बोरी में मिली संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की लाश.. हत्या की आशंका !..पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

0

देहरादून: थाना बसंत विहार के अंतर्गत प्रेम नगर (अम्बिवाला) चाय बागान में एक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने की सनसनीखेज मामला सामने आया है..जानकारी के अनुसार अंबीवाला से सटे चाय बागान स्थित मजार के पास खड्डे में एक बोरी (कटट्टे)के अंदर लड़की की लाश आज सुबह मिली..स्थानीय लोगों के अनुसार लड़की नाबालिग थी.मृतका के नाक औऱ चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं.मौके पर खून के निशान भी पाए गए हैं..ऐसे में हत्या की आशंका जताई गई हैं. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हैं.. स्थानीय लोगों के अनुसार लड़की की पहचान विशाखा के रूप में हुई है, जो प्रेम नगर स्मिथ नगर की रहने वाली थी..

22 सितंबर 2025 सोमवार की सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों ने लाश को देखा,जिसके बाद आसपास के लोगों को बताया गया. और फिर सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची.जिसके बाद थाना वसंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी हैं.. प्रथम दृश्य हत्या की आशंका जताई गई है.मृतका की उम्र लगभग 15 से 16 बताई जा रही हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक लड़की का नाम विशाखा था,जो स्मिथ नगर (प्रेमनगर) में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती थी..फ़िलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं आयी हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading