27 July 2026

सुरेश राठौर ने उर्मिला पर लगाया 50 लाख ऐंठने का आरोप, कॉल डिटेल जांच की मांग, कांग्रेस को भी घेरा

0

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो पर मचे राजनीतिक बवाल पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने एक बार फिर सफाई दी है. सुरेश राठौर ने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते उर्मिला सनावर उन्हें ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा ब्लैकमेल करने के बाद भी उर्मिला सनावर बाज नहीं आ रही हैं.

सुरेश राठौर ने उर्मिला को कांग्रेस का एजेंट बताते हुए उर्मिला और कांग्रेस नेताओं की कॉल डिटेल की जांच की मांग की है. सुरेश राठौर ने कहा उर्मिला सनावर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा वे खुद भी हर तरह की जांच के लिए तैयार है

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है. राठौर ने कहा यदि वह वास्तव में उनकी पत्नी हैं तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएं, न कि सोशल मीडिया के माध्यम से चरित्र हनन करें. उन्होंने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर उनके परिवार को तोड़ने और उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं.

उन्होंने कहा उनके खिलाफ कालनेमी जैसे शब्दों का प्रयोग कर बदनाम किया गया. थाना ज्वालापुर में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है. सुरेश राठौर का दावा है कि उन्हें ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये लिए गए, जो कथित रूप से मुंबई में घर खरीदने के नाम पर लिए गए थे. इसके लिए उन्हें अपनी फैक्ट्री तक बेचनी पड़ी. पूर्व विधायक ने पूरे प्रकरण को कांग्रेस की साजिश करार देते हुए कहा कि यह सब कुछ कांग्रेस के इशारे पर किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया मुख्यमंत्री को तीन दिन के भीतर सरकार गिराने की धमकी तक दी गई.

सुरेश राठौर ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा यदि मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच की जाएगी तो कांग्रेस से जुड़े लोगों के नाम सामने आएंगे. उर्मिला सनावर को कांग्रेस के “टूल” के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा उन्होंने भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए हमेशा समाज को जोड़ने का कार्य किया है. उन्होंने कहा आज प्रदेश के नेताओं की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है.

उन्होंने उर्मिला सनावर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने पुलिस कप्तान से फिरौती के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने कहा उर्मिला ने अंकिता भंडारी की मौत को कांग्रेस ने मजाक बनाकर रख दिया है. साथ ही पुलिस कप्तान से फिरौती के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग भी की. अपने खिलाफ दर्ज ताजा मुकदमे को लेकर राठौर ने कहा यदि जांच में वह दोषी पाए जाते हैं तो जेल जाने के लिए भी तैयार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading