5 May 2026

हरिद्वार जिले में दबंगों ने ट्रैक्टर से रौंद डाली 20 बीघा गन्ने की फसल, 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज

0

लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढेकी ढाणा में किसानों की खड़ी फसल और पेड़ों को ट्रैक्टर से रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. इससे किसानों में भारी रोष है. साथ ही नुकसान से बेहद निराश भी हैं. मामले में किसानों की तहरीर पर 9 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

करीब 20 बीघा भूमि पर गन्ने की फसल थी: दरअसल, ढाढेकी ढाणा गांव के किसान धर्म सिंह ने लक्सर कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी है. उन्होंने बताया कि है उनकी, ब्रिजेश, राजकुमार और पवन सिंह की ढाढेकी अहतमाल स्थित करीब 20 बीघा भूमि पर गन्ने की फसल खड़ी थी. साथ ही खेत में लगभग 1400 पॉपुलर के पेड़ भी लगे हुए थे.

ट्रैक्टर से गन्ने की फसल और पॉपुलर के पेड़ों को नष्ट करने का आरोप: आरोप है कि 2 मई की रात गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर लेकर खेत में घुसकर पूरी फसल और पेड़ों को नष्ट कर दिया. इस मामले में नामजद आरोपियों कालर पुत्र रतिराम, सचिन, रवि, दीपचंद, देवेंद्र उर्फ पोपीन, बाबू टोप, सत्यवान, झबर सिंह और भीम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

किसानों को 10 लाख रुपए का नुकसान: पीड़ित किसानों की मानें तो इस घटना से उन्हें करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. घटना के बाद पीड़ितों और ग्रामीणों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation