7 August 2026

हरिद्वार में नशीले इंजेक्शनों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हल्द्वानी में पकड़े गए चरस तस्कर

0

हरिद्वार: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. हरिद्वार पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपी के पास से 100 नशीले इंजक्शन बरामद किए हैं. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सिन्टू निवासी बहादराबाद थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार का रहने वाला है.

नैनीताल एसओजी और काठगोदाम पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो नशे के सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से एक किलो से अधिक चरस बरामद की है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने चरस की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से एक किलो से अधिक की चरस बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक कल देर रात एसओजी की टीम को सूचना मिली थी कि काठगोदाम क्षेत्र में पहाड़ों से चरस की सप्लाई होने जा रही है.

जिस पर टीम ने कॉल टैक्स नहर कवरिंग रोड नियर राजू सर्विस सेंटर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. तभी टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए. शक होने पर रोक कर तलाशी लेने पर आरोपी से एक किलो 133 ग्राम चरस बरामद हुई. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोनू साहू निवासी धर्मशाला इंद्रानगर वनभूलपुरा और कैलाश चंद्र निवासी पिनरा छोटा कैलाश भीमताल बताया. आरोपियों ने बताया कि वह नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों से वह चरस लाकर हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचा करते थे.

बरामद चरस की अंतराष्ट्रीय बाजार में दो लाख रुपए आंकी जा रही है. आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है. एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि आरोपी पहाड़ों से चरस लाकर हल्द्वानी में खपाने की फिराक में थे. आरोपियों से एक किलो से अधिक चरस बरामद हुई है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading