27 July 2026

हरिद्वार में पूर्व MLA सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

0


हरिद्वार: अंकिता भंडारी केस को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी पत्नी होने का दावा करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के बीच बातचीत का कथित ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड में सियासत तेज है. इस मामले में भाजपा के एक बड़े नेता का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपक लिया है. कांग्रेस इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन कर जांच के बाद कार्रवाई की मांग कर रही है. उधर हरिद्वार के बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

छवि धूमिल करने का लगाया आरोप: शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निवासी अत्मलपुर बोगला, बहादराबाद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीजेपी नेता, शिरोमणि गुरु रविदास शिव महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर द्वारा उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक, मिथ्या और झूठे बयान व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं. आरोप लगाया कि यह सब उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और छवि धूमिल करने की नीयत से किया गया.

फंसाने के लिए सोची समझी साजिश: जिससे रविदासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज में रोष व वैमनस्य का माहौल बना है. आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर का रविदास पीठ में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर बीजेपी नेता से पुराना विवाद है, इसी रंजिश के चलते निराधार आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर झूठी सामग्री प्रसारित की जा रही है. यह एक सोची समझी साजिश है. उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

राठौर कर चुके हैं उर्मिला को पत्नी मानने से इंकार: हालांकि बीते मंगलवार की शाम सुरेश राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक्ट्रेस उर्मिला सनावर को अपनी पत्नी मानने से इनकार किया था. आरोप लगाया कि उर्मिला एआई जेनरेटेड ऑडियो वीडियो बनाकर उनके खिलाफ साजिश रच रही है. षडयंत्र रचकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. इतना ही नहीं इसके पीछे कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाकर उर्मिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी. लेकिन शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में उर्मिला को सुरेश राठौर की पत्नी बताया है.

महेंद्र भट्ट पर भी उर्मिला ने लगाए आरोप: बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी गंभीर आरोप लगाए. उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में लिखा कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading