7 May 2026

हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण की धीमी गति देखकर चढ़ा डीएम का पारा, अधिकारियों को लगाई फटकार

0

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिलोक तिराहा ज्वालापुर और बहादराबाद टोल प्लाजा क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई. जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले जो भी कार्य पूरे किए जा सकते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क किनारे पड़े निर्माण सामग्री और मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात प्रभावित न हो. साथ ही कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और आवश्यकतानुसार रात्रि में भी कार्य कराने को कहा गया. डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

गौर हो कि हरिलोक तिराहे और बहादराबाद टोल प्लाजा पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पिछले तीन महीनों से चल रहा है. चारधाम यात्रा शुरू हो गई लेकिन धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया. जल्द ही कांवड़ मेला भी शुरू होने वाला है. कांवड़ जैसे बड़े आयोजन में फ्लाईओवर यातायात प्रबंधन में बाधा बन सकते हैं. इसीलिए डीएम मयूर दीक्षित ने धरातल पर उतरकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों को देखकर उनका पारा चढ़ गया. डीएम ने मौके पर ही एनएच के अधिकारियों और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द ही निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए.

आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही कुंभ मेला से संबंधित कार्यों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की रणनीति भी तय की गई. बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र में कुंभ से संबंधित जो निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जा सकते हैं, उन्हें हर हाल में 30 जून तक पूर्ण कराया जाए.

शेष कार्यों के लिए ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने घाटों एवं पुलों पर चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि उनके अधीन सभी निर्माणाधीन सड़कों के कार्य दो माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं. नगर निगम को कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था एवं अस्थायी शौचालयों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

उन्होंने सिंचाई विभाग को पार्किंग व्यवस्था हेतु 31 मई से पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने तथा पार्किंग स्थलों पर शौचालय, पेयजल एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. जल संस्थान एवं पेयजल निगम को कांवड़ पटरी मार्ग और पार्किंग स्थलों पर पेयजल व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने जिला पंचायत को अपने क्षेत्र में शौचालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

उन्होंने वन विभाग को यातायात बाधित करने वाले पेड़ों की लोपिंग हेतु आवश्यक अनुमति समय से प्रदान करने के निर्देश दिए गए. विद्युत विभाग को कांवड़ मार्गों पर झूलती विद्युत लाइनों को तत्काल ठीक करने तथा सभी लाइनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए. एचआरडीए को शहर एवं कांवड़ पटरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए.

बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखी जाए, जिससे यातायात बाधित न हो. साथ ही सड़कों के गड्ढों को शीघ्र भरने के निर्देश भी दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation