14 May 2026

‘मेरी मोहब्बत किसी और की ना हो’ बोलकर अचानक शादी में आ धमकी युवती, दूल्हे मियां पर लगाए ‘बेवफाई’ के आरोप

0

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में उस समय हंगामा मच गया, जब एक निकाह समारोह में दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक बैंक्वेट हॉल में पहुंच गई और शादी रुकवा दी. इस दौरान प्रेमिका ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए. प्रेमिका का आरोप था कि उसका दूल्हे के साथ पिछले करीब 10 साल से प्रेम संबंध था. युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं युवती का आरोप था कि युवक ने उसकी शादी भी तुड़वाई. हंगामा बढ़ता देख बाराती धीरे-धीरे मौके से निकल गए.

अचानक बैंक्वेट हॉल में आ धमकी युवती: दरअसल, मामला रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल का है, जहां पर 13 मई बुधवार की रात कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ गांव से बारात पहुंची थी. जहां खुशियों के बीच शादी की रस्में चल रही थीं. मेहमान खाना खा रहे थे और दोनों परिवार खुशी के माहौल में तब्दील थे, लेकिन इसी दौरान अचानक भगवानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती बैंक्वेट हॉल में आ धमकी.

युवती ने दूल्हे पर आरोपों के बौछार लगाए तो सकते में आए लोग: युवती ने अचानक से दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए. जिससे शादी में आए लोग सकते में आ गए. युवती ने दावा किया कि उसका दूल्हे (युवक) के साथ पिछले करीब 10 साल से प्रेम संबंध था. युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए. उसे भरोसा दिलाया कि वो उसी से निकाह करेगा.

युवक पर शादी तुड़वाने का आरोप: युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक साल पहले उसकी शादी कहीं दूसरी जगह हो चुकी थी, लेकिन उसके प्रेमी (दूल्हे) ने उसे लगातार अपने प्रेम जाल में फंसाए रखा और शादी तुड़वाने के लिए दबाव बनाया, जिसके बाद युवती ने अपने पति से तलाक ले लिया. प्रेमिका ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे तलाक लेने के लिए उकसाया और कहा कि इद्दत पूरी होने के बाद वो उससे शादी करेगा.

युवक के दूसरी लड़की से निकाह करने की भनक लगते पहुंच गई युवती: हालांकि, इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों की तरफ से लिखा पढ़ी भी हुई और गांव के जिम्मेदार लोगों ने उन दस्तावेजों पर दस्तखत भी किए, लेकिन बुधवार रात जब युवती को जानकारी मिली कि उसका प्रेमी किसी दूसरी लड़की से निकाह करने जा रहा है, तो वो सीधे बैंक्वेट हॉल पहुंच गई. वहां पहुंचते ही उसने शादी समारोह के बीच जोरदार हंगामा शुरू कर दिया.

दूल्हे पक्ष ने युवती को धक्के मारकर बैंक्वेंट हॉल से किया बाहर: आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने युवती को धक्के मारकर बैंक्वेंट हॉल से बाहर कर दिया. हालांकि, युवती ने दूल्हे को सबके सामने बेनकाब करने की कोशिश की और कहा कि उसे धोखा देकर दूसरी शादी की जा रही है. युवती का साफ कहना था कि ‘मेरी मोहब्बत किसी और की ना हो’. साथ ही कहा कि पुलिस को फोन किया है. वहीं, अचानक हुए इस हंगामे से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.

दुल्हन पक्ष ने लड़की की विदाई से किया साफ इनकार: बताया जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन का निकाह करीब 10 दिन पहले हो चुका था और बुधवार रात दुल्हन पक्ष ने बारात को बुलाया था, लेकिन युवती के आरोपों के बाद माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि दुल्हन पक्ष ने लड़की की विदाई करने से साफ इनकार कर दिया.

युवती के हंगामे के बाद दूल्हा बैरंग लौटा: वहीं, शादी में आए मेहमानों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हंगामा बढ़ता देख दूल्हा और बाराती धीरे-धीरे मौके से खिसक लिए. कुछ ही देर में बैंक्वेट हॉल का माहौल पूरी तरह बदल गया और शादी की खुशियां तनाव में तब्दील हो गई. फिलहाल, मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. अभी मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation