5 August 2026

सुल्तानपुर जामा मस्जिद मीनार ऊंचाई प्रकरण, सोशल मीडिया पर फिर उठा विवाद, प्रशासन ने लिया जायजा

0

लक्सर: हरिद्वार के लक्सर में निर्माणाधीन मस्जिद पर फिर विवाद शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में मीनार की ऊंचाई को लेकर दावा किया गया. जिसके बाद लक्सर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और मस्जिद से जुड़े लोगों के साथ मीनार की जांच की. फिलहाल मस्जिद का निर्माण रुका हुआ है.

मामले के मुताबिक, 2020 में लक्सर के सुल्तानपुर में पुरानी जामा मस्जिद की जगह नई बड़ी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हुआ. इस बीच 2025 में मस्जिद की मीनार की ऊंचाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया. वीडियो में मीनार की अधिक ऊंचाई को लेकर दावा किया गया. मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले पर जांच के आदेश दिए.

उस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. प्रशासन द्वारा बताया गया कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से मस्जिद का नक्शा पास नहीं है. अब एक साल बाद फिर सोशल मीडिया पर मस्जिद की मीनार का निर्माण कार्य जारी रहने की खबर फैली तो एसडीएम अनिल शुक्ला और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नेगी पुलिस टीम के साथ सुल्तानपुर पहुंचकर मामले की जांच की.

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जांच में मीनार का कोई निर्माण कार्य नहीं मिला. मस्जिद में सिर्फ साफ-सफाई का काम चल रहा था. मीनार निर्माण पर पहले से रोक लगी है और आगे भी रोक जारी रहेगी. गांव के लोगों ने भी प्रशासन को बताया कि मस्जिद के पहले फ्लोर पर अधूरे काम की फिनिशिंग और पत्थरों की सफाई का काम किया जा रहा था. मीनार का कोई नया निर्माण नहीं हो रहा है.

जामा मस्जिद के कमेटी प्रबंधक मोहम्मद कमरुद्दीन का कहना है कि, कमेटी प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है. प्रशासन अफवाहों पर ध्यान न दें. प्रशासन ने कहा है कि बिना अनुमति मीनार निर्माण की इजाजत नहीं है. बिना इजाजत निर्माण कार्य किया भी नहीं जाएगा. सोशल मीडिया से सामने आया था कि मस्जिद में रोक के बाद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में सीओ के साथ स्थानीय प्रशासन ने मौके पर निरीक्षण किया. इसमें सामने आया कि फर्श के फ्लोर पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा था. हालांकि, कमेटी ने कहा कि, अगर इस पर भी आपत्ति है तो वह कार्य भी बंद कर दिया जाएगा. इसके अलावा किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया. ऊंचाई को लेकर नया कोई विवाद नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading