26 July 2026

‘ज्योति रौतेला पर दर्ज मुकदमे वापस लिया जाए, नहीं तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन’- कांग्रेस की चेतावनी

0

देहरादून: ‘महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत चारों नर्सिंग अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए. अगर उन पर लगाए गए मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा.’ यह चेतावनी कांग्रेस से गढ़वाल मंडल की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल ने दी है.

एसएसपी कार्यालय घेराव और प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी: आशा मनोरमा डोबरियाल ने कहा कि अगर जल्द मुकदमे वापस नहीं होते हैं तो महिला कांग्रेस एसएसपी कार्यालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए सरकार से ज्योति रौतेला समेत चारों नर्सिंग अभ्यर्थियों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की.

सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए जाएंगे अध्यक्ष: उन्होंने ये भी कहा कि महिला कांग्रेस की गढ़वाल मंडल में विधानसभा क्षेत्रवार अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द की जाएगी. इसको लेकर अपने सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करके जल्द ही सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी.

कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त, वन्यजीवों से जनता परेशान: आशा डोबरियाल ने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था बुरी तरह से ध्वस्त हो गई है, तो दूसरी तरफ मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं. आम जनमानस बाघ, बंदर, सूअरों, भालूओं के हमलों से त्रस्त है. विशेषकर पर्वतीय क्षेत्र के रहने वाले निवासियों की खेती बाड़ी चौपट हो रही है.

महंगाई से जनता परेशान: इसी तरह चारधाम यात्रा को भी सुचारू रूप से चलाने में सरकार असफल साबित हुई है. पर्यटन सीजन में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता का जीवन दूभर हो गया है. सरकार ने पेट्रोल-डीजल गैस के दाम बेतहाशा बढ़ा दिए. जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading