11 August 2026

सीएम धामी के बाद पत्नी ने उठाया ‘जिहाद’ का मुद्दा, सरकार के कार्यों का किया बखान

0

देहरादून: उत्तराखंड राज्य में आगामी साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसके मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां दमखम से तैयारी में जुटी हुई हैं. इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों जनता के बीच जाकर जनता को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुट गई है. सावन के इस पवन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी शामिल हुई. सावन उत्सव कार्यक्रम के दौरान गीता धामी ने सीएम धामी के उपलब्धियां का बखान करते हुए लैंड जिहाद, धर्मांतरण और लव जिहाद का मुद्दा छेड़ दिया.

दरअसल, उत्तराखंड में हुई तमाम घटनाओं को लेकर राज्य सरकार ने जिहाद के खिलाफ एक अभियान चला, जिसका असर अभी भी धरातल पर देखने को मिल रहा है. मुख्य रूप से सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से बनाए गए धार्मिक स्थलों को हटाने का सिलसिला जारी है. साथ ही प्रदेश भर में वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. सीएम धामी के नक्शे कदम पर ही उनकी पत्नी गीता धामी ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए जिहाद का मुद्दा छेड़ दिया है.

चंपावत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए गीता धामी ने कहा कि समाज में नियम और कानून होने बहुत जरूरी हैं. यूसीसी के जरिए राज्य सरकार ने बेटियों को समान अधिकार देने का काम किया है, साथ ही लैंड जिहाद से उत्तराखंड को बचाने का काम किया है. गीता धामी ने कहा कि प्रदेश में करीब 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को लोगों ने कब्जा कर लिया था, जिसे लैंड जिहाद का नाम दिया गया. उत्तराखंड के जगह-जगह पर हजारों लोग ऐसे रह रहे हैं जो उत्तराखंड के वासी नहीं है उनकी कोई पहचान नहीं है.

प्रदेश भर में सत्यापन की कार्रवाई चल रही है, जिसमें हजारों लोग सामने आ रहे हैं. ये लोग न सिर्फ सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं बल्कि लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण भी कर रहे हैं. यह लोग अपनी पहचान छिपाकर, हिंदू नाम और हाथों में कलावा बांध कर बहलाने फुसलाने का काम कर रहे हैं. कहीं रेस्टोरेंट चला रहे हैं तो कहीं पहाड़ों की जमीन को किराए लेकर रह रहे हैं. जिन लोगों के पास महीने की 15 हजार रुपए की कमाई नहीं है वो लोग 10 हजार रुपये का किराया दे रहे हैं. साथ ही कहा कि सत्यापन से निकाल कर सामने आ रहा है कि हिंदू नाम से इन सभी लोगों के आधार कार्ड बने हुए हैं, जिनकी संख्या हजारों में है.

ऐसे में सत्यापन कराकर ऐसे लोगों को वहीं भेजा जाएगा, जहां से आए हैं. ऐसे में सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. लोग अपने कामों में व्यस्त हैं, लिहाजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की जनता के लिए यह काम कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीढियां को सुनहरा और सुरक्षित उत्तराखंड दिया जा सकें. साथ ही कहा कि सीएम धामी ने अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड को बनाकर अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई की है. सीएम धामी ने अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड बनाकर ऐसे मदरसों को बंद करने का काम किया है. इसके अलावा सरकार ने प्रदेश में धर्मांतरण कानून भी लागू किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading