25 July 2026

शहर में ई रिक्शा सत्यापन अभियान जोरों पर, अब तक 750 ई रिक्शा का सत्यापन

0

शहर में ई रिक्शा सत्यापन अभियान जोरों पर, अब तक 750 ई रिक्शा का सत्यापन

शहर में संचालित ई रिक्शा के लिए आरटीओ देहरादून की ओर से सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसका शिविर परेड ग्राउंड में लगाया गया है। शिविर के संबंध में आरटीओ शैलेश तिवारी द्वारा बताया गया कि आरटीओ देहरादून के सौजन्य से शहर में संचालित ई रिक्शा का सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। 4 – 5 दिन चलने वाले इस अभियान में संचालित ई रिक्शा चालकों को परेड ग्राउंड शिविर में बुलाया जा रहा है।

जहां पर उनके डॉक्यूमेंट देखे जा रहे हैं। इसमें उनके लाइसेंस की जांच बनाने डॉक्यूमेंट देखे जा रहे हैं और उनमें कोई कमी है तो उसको भी वेरीफाई किया जा रहा है। इसमें लाइसेंस गाड़ी का टैक्स गाड़ी की फिटनेस को चेक किया जा रहा है। इसके माध्यम से शहर में कितने ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं इसका भी पता चल जाता है। थाना की पंजीकरण का आंकड़ा हमारे पास है लेकिन फील्ड पर कितने ई रिक्शा चल रहे हैं, इसका मालूम हो जाता है।

इस अभियान के तहत ई-रिक्शा कौन चला रहा है उस पर ई रिक्शा का लाइसेंस है या नहीं टैक्स जमा कराया या नहीं डॉक्यूमेंट समाप्त हो चुके हैं या अभी वैध हैं। इन सभी का सत्यापन किया जा रहा है और इस अभियान का हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 750 ई रिक्शा का सत्यापन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading