5 August 2026

चार धाम यात्रियों को मिलेगी राहत, केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद शुरू होगा काम,

0

यमुनोत्री हाइवे को हरबर्टपुर से बड़कोट तक डबल लेन करने का प्रस्ताव

यमुनोत्री यात्रा को सुगम बनाने के लिए यमुनोत्री हाइवे को हरबर्टपुर से बड़कोट तक डबल लेन किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। केंद्र की मंजूरी के बाद इस परियोजना पर जल्द काम शुरू किए जाने की उम्मीद है। इससे चार धाम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसको लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य से विशेष लगाव रहा है और ऐसे में जो भी प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजे हैं उन सभी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है और इस पर भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading