5 August 2026

उत्तरायणी के कार्यक्रम इस बार अयोध्या थीम पर होंगे

0

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान स्कूलों में भगवान श्रीराम के आदर्शों पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं।

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरायणी पर्व पर होने वाले कार्यक्रम, इस बार अयोध्या की थीम पर होंगे। सीएम ने इस बाबत संस्कृति विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसे लेकर देश में उत्साह है। उत्तराखंड में इस आयोजन को लेकर विशेष उमंग और ऊर्जा का माहौल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दिन दीपोत्सव के साथ इस अवधि में विभिन्न कार्यक्रम करें। सीएम ने कहा-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर लोगों से कलश यात्रा निकालने, राम कथा आयोजित करने और प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान स्कूलों में भगवान श्रीराम के आदर्शों पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading