29 July 2026

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अयोध्या यात्रा पर बीजेपी अध्यक्ष का कटाक्ष,

0

उसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी काफी उत्साहित हैं और वह भी भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं।

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसको लेकर अयोध्या सहित पूरे देश में तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं। उत्तराखंड में भी लोग भगवान श्री राम के दर्शन करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए अयोध्या जाने की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके सपने में भगवान श्रीराम आए थे और उन्होंने उनको अयोध्या जाने के लिए कहा है। सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस वक्तव्य पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि भगवान राम की उन पर बड़ी कृपा है। भगवान राम उनके सपने में आते हैं और भगवान राम हमारे दिल में बसते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस कटाक्ष पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत क्या टिप्पणी करते हैं यह काफी दिलचस्प होगा, लेकिन जिस तरह से पूरा देश इस समय राममय और भक्ति में डूब रहा है उसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी काफी उत्साहित हैं और वह भी भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading