27 July 2026

त्रियुगी नारायण मंदिर बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन, प्रस्ताव हुआ पारित

0


आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में तैयारियों के मद्देनजर कई प्रस्ताव पारित भी हुए है, मंदिर समिति की बोर्ड बैठक अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यात्रा वर्ष 2024 के लिए तैयारियों, निर्माण- जीर्णोद्धार कार्यों संबंधित प्रस्ताव सहित, कई फैसले लिए गए जिनमे, त्रियुगीनारायण मंदिर क्षेत्र को वेडिंग डिस्टनेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बता दें ग्लोबल इन्वेर्टर समिट 2023 के दौरान प्रधानमंत्री ने वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप मे उत्तराखंड को विकसित करने की बात कही थी जिसके तहत अब राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाये जा रहे हैँ वहीं बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा की बीकेटीसी एक स्तर से भी उत्तराखंड के महत्वपूर्ण और पौराणिक मंदिरों को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप मे विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है,उखीमठ स्तिथ ओंकारेश्वर मंदिर में प्रथम फेज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है लेकिन त्रियुगीनाराण मंदिर मे अभी भी आधारभूत ढांचे में कई कमियां है इसलिए इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैँ, और अन्य धार्मिक स्थलों पर पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के प्रयास किये जा रहे हैँ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading