26 July 2026

शिवसेना ने मानाया राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल साहेब का जन्मदिन

0

इस समस्त कार्यक्रम के दौरान प्रदेश पदाधिकारियो, देहरादून जनपद पदाधिकारियो, शिवसैनिकों के साथ बडी संख्या में मातृ शक्ति ने सहभागिता करी ।

दिनाँक 22.05.2024 को शिवसेना प्रदेश कार्यकारिणी एवं देहरादून जिला कार्यकारिणी द्वारा राजधानी देहरादून के वसंतविहार क्षेत्र में स्थित खाटू श्याम जी के पावन धाम पर शिवसेना के माननीय राष्ट्रीय सचिव श्री कैप्टन अभिजीत अडसुल साहेब के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर अग्रिम रूप से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए एक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम एक सुंदरकांड का पाठ किया गया तदोपरांत एक हवन का आयोजन हुआ जिसमें पवित्र आहुतियों के माध्यम से हनुमान चालीसा उच्चारित किया गया, इसके बाद आरती वंदना की गयी ।
इस समस्त कार्यक्रम के दौरान प्रदेश पदाधिकारियो, देहरादून जनपद पदाधिकारियो, शिवसैनिकों के साथ बडी संख्या में मातृ शक्ति ने सहभागिता करी ।
इस अवसर पर प्रदेश उपप्रमुख श्री राकेश सकलानी जी ने अपने संबोधन में माननीय राष्ट्रीय सचिव श्री कैप्टन अभिजीत अडसुल साहेब के दीर्घायु , उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए अपना बधाई संदेश दिया ।
इसके अतिरिक्त दिनाँक 22.05.20 24 को शाम को राजपुर रोड स्थित कैम्प कार्यालय में केक काट कर प्रदेश कार्यकारिणी एवं जनपद देहरादून की कार्यकारिणी द्वारा माननीय राष्ट्रीय सचिव श्री कैप्टन अभिजीत अडसुल जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना करी ।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी श्री भूपेन्द्र भट्ट जी, प्रदेश मुख्य महासचिव श्री अखिल शर्मा स्वामी जी, जिला अध्यक्ष श्री भानू प्रताप जी, जिला महासचिव श्री राजीव जी, एवं अनेको शिवसैनिक तथा मातृशक्ति उपस्थित रही ।
कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश प्रभारी श्री भूपेन्द्र भट्ट एवं प्रदेश मुख्य महासचिव श्री अखिल शर्मा स्वामी ने समस्त पदाधिकारियो के साथ एक संयुक्त अग्रिम बधाई संदेश जारी करते हुए परमपिता परमेश्वर से माननीय राष्ट्रीय सचिव श्री कैप्टन अभिजीत अडसुल साहेब के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए प्रार्थना करी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading