5 August 2026

उधम सिंह नगर में मुर्दे ने कर डाला SCAM , खरीदी JCB , 30 लाख का लगा डाला चूना

0

बीमे की रकम हड़पने के लिए एक मृत व्यक्ति क़ो जिन्दा दर्शा कर JCB मशीन खरीद ली

जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक मुर्दे के द्वारा JCB मशीन खरीदने की शिकायत मिली। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच की तब एक चौकाने वाला सच सामने आया। जनपद के केलेखड़ा में बीमे की रकम हड़पने के लिए एक मृत व्यक्ति क़ो जिन्दा दर्शा कर JCB मशीन खरीद ली बाद उसके मृत व्यक्ति क़ो दुबरा मरा दिखा कर बीमा बीमा कम्पनी से लगभग 30 लाख की रकम हड़प ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए JCB मशीन के साथ मुख्य आरोपी क़ो ग्रिफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। पुरे मामले में लगभग आधा दर्जन लोगो पर मुकदमा लिखा गया गाया है।

आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर के थाना केलाखेड़ा में 23 मई को आसिफ नामक व्यक्ति ने थाना केलाखेड़ा में लिखित तहरीर दी जिस और पुलिस ने धारा 318(2) /338/ 336(3) /340(2) / 61(2) बीएनएस की धाराओं में रिजवान अल्वी पुत्र उस्मान अल्वी निवासी रत्नामडैय्या के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया ।आरोपी के साथियो द्वारा एक जेसीबी मशीन दिनांक 02 दिसंबर 2023 को महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाइनेन्स कम्पनी से 30 लाख का फाइनेन्स मृतक सलीम के नाम पर कराया गया । जबकि मृतक सलीम पुत्र तौफीक की मृत्यु सिरसा हरियाणा में दिनांक -06 सितम्बर 2023 को हो गयी थी। मृतक सलीम की मृत्यु हरियाणा में होने का फायदा उठाकर आरोपी रिजवान अल्वी व उसके साथियो द्वारा एक षडयन्त्र के तहत फर्जी मृत्यु प्रमाण नगर निगम मुरादाबाद से तैयार करवाया गया आरोपी बाद भी उसके एसबीआई खाते में समय-समय पर पैसे जमा कराये और उसी के खाते से रूपये आरटीजीएस के माध्यम से जेसीबी की ड़ाउन पैमेन्ट भी की गयी थी और मृतक सलीम के खाते से ही हर माह की जेसीबी किश्त भी जमा कर देता था ।
फर्जी दस्तावेज तैयार कर इन्शोरेन्स कलेम के रूप में महिन्द्रा फाइनेन्स से हमने करीब 29 लाख का इन्शोरेन्स प्राप्त किया तथा बाद में उक्त जेसीबी को किसी अन्य व्यक्ति को 27 लाख रुपये में बेच दिया गया ।

सीओ बाजपुर विभव सैनी ने बताया कि 23 मई को थाना केलाखेड़ा पुलिस द्वारा मामले में एक तेहरीर नामजद आरोपी रिजवान अल्वी पुत्र उस्मान अल्वी निवासी वार्ड नम्बर 06 रत्नामडैय्या थाना केलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अभियोग से सम्बन्धित जेसीबी को कब्जे पुलिस लें ली गयी है आरोपी को न्यायालय पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading