5 August 2026

हरिद्वार के इस क्षेत्र में बन रही थी नकली दवाइयाँ, फैक्ट्री का भांडाफोड़

0

हर्बल नाम की एक कंपनी की ओर से उनके नाम पर नकली उत्पाद बनाए जाने की शिकायत मिली थी

हरिद्वार के ज्वालापुर में नकली आयुर्वेद दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को शरिफी हर्बल नाम की एक कंपनी की ओर से उनके नाम पर नकली उत्पाद बनाए जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के साथ अहबाबनगर मोहल्ले के घर में छापेमारी की तो वहां बड़े पैमाने पर टॉनिक और शक्ति वर्धक दवाइयां बनाए जाने का भंडाफोड़ हुआ। छापेमारी करने पहुंची टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां बनाने में इस्तेमाल हो रहा कच्चा माल और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से फिरोज अंसारी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी नकली आयुर्वेद उत्पाद बनाकर हरिद्वार और सहारनपुर जिले में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमा रहा था।

बाइट :- डा स्वस्तिक सुरेश, जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading