25 July 2026

एएचटीयू ने होटल में मारा छापा, अनैतिक गतिविधियों में 2 पुरुष गिरफ्तार

0

एएचटीयू ने होटल में मारा छापा, अनैतिक गतिविधियों में 2 पुरुष गिरफ्तार

* एएचटीयू की छापेमारी में दो होटल संचालकों का चालान व एक होटल संचालक पर अनैतिक गतिविधियों के चलते मुकदमा दर्ज 02 पुरुषों को किया गिरफ्तार व दो महिला रेस्क्यू *

श्रीमान उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं। ,
निर्देशों के अनुपालन में तथा विकास नगर क्षेत्र से अनैतिक व्यापार के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय एवं *क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में दिनांक 22 अगस्त 2023 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून द्वारा स्थानीय पुलिस को लेकर विकास नगर क्षेत्र में स्थित होटलो में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो होटलो में अनियमिताएं पाए जाने पर होटल संचालकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹20,000 के दो चालान किया गए ।
इसी कड़ी में चेकिंग करते हुए पुलिस टीम द्वारा होटल चौहान को चेक किया तो होटल के विजिटर रजिस्टर में होटल संचालक द्वारा सभी ग्राहकों की एंट्री नहीं की जा रही थी ना ही ग्राहकों की आईडी ली जा रही थी । इस पर होटल को चेक किया तो होटल के एक कमरे एक महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले । पूछताछ में पता चला कि होटल संचालक द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस देने के लिए होटल में इन महिलाओं को बुलाया गया है। पकड़े गए पुरुष ने पूछताछ पर बताया कि उसको किसी के माध्यम से जानकारी हुई थी कि होटल संचालक द्वारा सेक्स सर्विस देने के लिए महिलाओं की व्यवस्था कर दी जाती है, जिस कारण वह होटल में आया था ।
दौराने चैकिंग होटल की छत पर एक महिला खुद को छुपाए बैठी मिली। महिला से जब पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताएं कि होटल संचालक द्वारा उसे ग्राहक को सेक्स सर्विस देने के लिए होटल में बुलाया गया था जिस कारण आज वह होटल में आई थी और ग्राहक के आने का इंतजार कर रही थी की इसी बीच पुलिस की चेकिंग से डर के वह छत में जाकर छुप गई । महिलाओं द्वारा यह कृत्य अपनी आर्थिक मजबूरी और गरीबी के कारण किया जाना पाया गया ।
होटल संचालक द्वारा अपने होटल का प्रयोग अनैतिक देह व्यापार के कार्यों के लिए किया जा रहा था। इस कारण होटल संचालक तथा पकड़े ग्राहक को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली विकास नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा दोनों महिलाओं का रेस्क्यू किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1. * सुल्तान सिंह चौहान पुत्र स्वर्गीय नैन सिंह चौहान निवासी ग्राम कांड तहसील नैनबाग जिला टिहरी गढ़वाल हाल पता वार्ड नंबर 1 भट्टा रोड विकास नगर उम्र 77 वर्ष ( संचालक)

2. शमशेर सिंह पुत्र दौलत सिंह निवासी ग्राम जैनदो तहसील कालसी जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष (ग्राहक)

रेस्क्यू की गई महिलाएं – 2

बरामद माल का विवरण
1.मोबाइल फोन दो
2.आपत्तिजनक सामग्री दो
3.विजिटर रजिस्टर
4. कुल 21050 रुपए

पर्यवेक्षण अधिकारी _ श्री नीरज सेमवाल क्षेत्राधिकारी नगर
सहयोग – SHO विकास नगर

रेड एंड रेस्क्यू टीम

पुलिस टीम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून

1- मनमोहन सिंह नेगी (प्रभारीAHTU)
1- उपनिरीक्षक अनीता नेगी
2- हेडकांस्टेबल रचना डोभाल
3- हेड कांस्टेबल नरेंद्र बिष्ट
4- हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र
5- मoकांo रैना रावत
6- कांo देवेंद्र सिंह

* कोतवाली विकास नगर पुलिस टीम*
1. अपर उप निरीक्षक रघुवीर चौहान चौकी बाजार
2. कांस्टेबल तेरपन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading