5 August 2026

देहरादून: रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस गिरफ्तार

0

डकैती डालने शोरूम पहुंचे पांच बदमाशों में अब तक तीन हत्थे चढ़ चुके हैं। जबकि, दो की तलाश की जा रही है।

देहरादून में रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालने में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को पुलिस ने बिहार के दिलावरपुर गोवर्धन गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी को वहां से दून लाकर पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। डकैती डालने शोरूम पहुंचे पांच बदमाशों में अब तक तीन हत्थे चढ़ चुके हैं। जबकि, दो की तलाश की जा रही है। आपको बता दे कि 9 नवम्बर को देहरादून में स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती पड़ी थी। आरोपी शोरूम से 14 करोड़ रुपये के गहने ले गए थे। इस मामले में फरार बदमाशों में प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी पानापुर दिलावरपुर वैशाली बिहार भी शामिल था। प्रिंस समेत उसके बाकी साथियों की तलाश में पुलिस टीमें बिहार में डेरा डाले हुए हैं। वहां बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस ने आरोपी को वैशाली से पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को बिहार कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दून लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading