5 August 2026

उत्तराखंड के इस पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला, क्या खतरे में है लोकतंत्र?

0

अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने, दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने, प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने तथा पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है

– खटीमा में सोमवार को उत्तराखंड मीडिया क्लब के अध्यक्ष दीपक फुलेरा के नेतृत्व में क्लब के समस्त पत्रकारों व अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने खटीमा उप जिला अधिकारी तुषार सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित कर बीते रविवार टनकपुर के वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव तथा उनके परिजनों पर अराजक तत्वों द्वारा किए गए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषी अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने, दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने, प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने तथा पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। ज्ञापन के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार बाबू लाल यादव घर से मीडिया कवरेज के लिए निकल रहे थे तभी घर से थोड़ी दूरी कुछ अराजक तत्वों ने पूर्व नियोजित तरीके से लाठी डंडों और हाॅकी से लैस होकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर बीच बचाव के लिए उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे तो अराजक तत्वों द्वारा उन पर भी जानलेवा हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार द्वारा दोषी अराजक तत्वों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी गई जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपियों की तरफ से भी पुलिस द्वारा पीड़ित पत्रकार के खिलाफ एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में क्राॅस मुकदमा दर्ज कर आरोपी अराजक तत्वों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है जिससे पत्रकारों में भारी आक्रोश है। वहीं उत्तराखंड मीडिया क्लब के पत्रकारों ने बताया कि आरोपी अराजक तत्वों से पीड़ित पत्रकार बाबूलाल तथा उनके परिजनों को खतरा बना हुआ है। इसलिए संगठन ने सीएम से मांग की है कि मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा प्रदान किया जाए।

बाइट-1- तुषार सैनी, उप जिलाधिकारी खटीमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading