5 August 2026

गलोगी धार के पास गहरी खाई में गिरी कार, चालक गंभीर रूप से घायल

0

गलोगी धार के पास गहरी खाई में गिरी कार, चालक गंभीर रूप से घायल

देर रात मसूरी से सवारी छोड़कर देहरादून की ओर जा रही कार गलोगी धार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक को गंभीर चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि देर रात मसूरी से सवारी छोड़कर देहरादून की ओर जा रही कार खाई में गिर गई जिसकी सूचना वहां रह रहे मजदूरों ने 6 सुबह बजे स्थानीय ग्रामीण गौरव रावत को दी और बताया कि यहां पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसके बाद गौरव रावत स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वाहन के भीतर चालक फंसा हुआ था जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया |

इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी गई मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल चालक को दून अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इस मौके पर ग्रामीण गौरव रावत ने बताया कि मजदूरों द्वारा फोन पर सूचित किया गया कि एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है|

जिसके बाद वह स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को निकाला जिसके बाद पुलिस और 108 को सूचित किया गया मौके पर पहुंची 108 की मदद से चालक को देहरादून उपचार के लिए भेजा गया है उन्होंने बताया कि वाहन चालक को काफी छोटे आई है और पूरी रात भर वहां के अंदर ही फंसा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading