30 July 2026

उत्तरकाशी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

0

अर्चना कर दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया। हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का विशेष आयोजन किया गया।

अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर उत्तरकाशी जिले के सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही अनेक स्थानों पर रामायण का पाठ किया गया साथ ही कुछ स्थानों में झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के लाईव प्रसारण के जरिये वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से सुख, शांति, प्रगति और जन कल्याण की कामना की। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध बाबा विश्वनाथ मंदिर में महंत अजय पूरी की अगुवाई में विशेष पूजा अर्चना कर दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया। हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का विशेष आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading