5 August 2026

यात्रा रुट पर बरसेगी आफत, यात्री हों जाएँ सावधान ,IMD ने रेड अलर्ट किया जारी

0

चारधाम में से दो धाम गंगोत्री और यमुनोत्री उत्तरकाशी ज़िले में ही स्थित है इन दोनों धामों के दर्शन पर जा रहे

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद अब यात्रियों को ख़राब मौसम के चलते चुनौती का सामना करना पड़ सकता है बता दें इंडियन मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानी की IMD द्वारा उत्तरकाशी ज़िले के लिए तीन दिन का रेड अलर्ट जारी किया है ग़ौरतलब है कि 6,7और 8 तारीख़ को उत्तरकाशी में रिकॉर्डतोड़ बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है वहीं चारधाम में से दो धाम गंगोत्री और यमुनोत्री उत्तरकाशी ज़िले में ही स्थित है इन दोनों धामों के दर्शन पर जा रहे यात्रियों को ख़राब मौसम के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही इन दोनों ही धामों के रूट पर बड़ी संख्या में लैंडस्लाइड ज़ोन भी मौजूद हैं जो कि शासन प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण साबित हो सकते हैं इन सभी बातों के मद्देनज़र उत्तराखंड के आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने की हिदायत दी गयी है साथ ही इन तीन दिनों तक यात्रा रूट पर जिला प्रशासन ,SDRF, NDRF जैसे राहत बचाव दलों की तैनाती भी की जाएगी आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी हालत में चारधाम दर्शन के लिए पहुँच रहे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गयी है वहीं आज शाम को जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर आने वाले तीन दिनों में आपदा प्रबंधन के तमाम दिशा निर्देश देने का काम भी किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading