7 August 2026

चार धाम में शराब ले जाना पड़ेगा मेहेंगा,. कटेगा चालान , होगी कार्यवाही

0

यह चैकिंग अभियान विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति धाम क्षेत्र में प्रतिबंधित वस्तुएं, विशेष रूप से शराब, लेकर प्रवेश न करे

बद्रीनाथ धाम: देवदर्शिनी बैरियर पर पुलिस की सघन चैकिंग जारी, शराब लाने वालों पर कार्रवाई, नष्ट कर दी शराब

पवित्र बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धाम की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से, बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व स्थित देवदर्शिनी बैरियर पर बद्रीनाथ पुलिस द्वारा इन दिनों वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है।

यह चैकिंग अभियान विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति धाम क्षेत्र में प्रतिबंधित वस्तुएं, विशेष रूप से शराब, लेकर प्रवेश न करे। चैकिंग के दौरान, पुलिस ने कई ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा जो चोरी-छिपे अपने बैगों या वाहनों में शराब छिपाकर लाने का प्रयास कर रहे थे।

बद्रीनाथ पुलिस ने ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मौके पर ही पुलिस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पकड़ी गई समस्त अवैध शराब को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया।

इसके साथ ही, शराब लाने वाले व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में वे इस प्रकार की किसी भी गतिविधि में शामिल न हों। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बद्रीनाथ धाम एक अत्यंत पूजनीय और पवित्र स्थल है, और यहां किसी भी प्रकार के नशे का सेवन या बिक्री धाम की मर्यादा के सख्त खिलाफ है।

बद्रीनाथ पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों से विनम्र अपील की है कि वे धाम की पवित्रता का सम्मान करें और नियमों का पालन करते हुए अपनी यात्रा करें। पुलिस का यह सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि धाम क्षेत्र की शांति और व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading