28 July 2026

कांग्रेस नेता ने किया ऐलान, स्वामी प्रसाद मौर्या की जीभ काटने पर मिलेगा 10 लाख का इनाम

0

कांग्रेस नेता ने किया ऐलान, स्वामी प्रसाद मौर्या की जीभ काटने पर मिलेगा 10 लाख का इनाम

अपने बयानों के कारण चर्चाओं में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या एक बार फिर सुर्ख़ियों में तब आ गए, जब कांग्रेस नेता ने उनकी जीभ काटकर लाने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी. दरअसल कांग्रेस नेता रामचरित मानस की निंदा करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या से काफी आहात हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या लगातार बयानबाजी करते आ रहे हैं. इसी वजह से उन पर इनाम की घोषणा राखी गई है.

 

मुरादाबाद के कांग्रेस नेता पंडित गंगा राम शर्मा हालही में स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा श्री रामचरित मानस को लेकर दिए गए ब्यान को लेकर आहात है. इसी के बाद कांग्रेस नेता गंगा राम शर्मा ने सपा नेता की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है. कांग्रेस के मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन पंडित गंगा राम शर्मा ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या हिंदू धर्म को अपमानित करने के लिए धार्मिक पुस्तक रामचरित मानस की निंदा करता है. इसी को लेकर उसकी जीभ काटने के लिए 10 लाख रुपये का इनाम रखा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading