28 July 2026

12 ,लाख के मादक पदार्थों के साथ कई तस्कर गिरफ्तार

0

बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए*


*मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को पंख लगाती दून पुलिस*

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

*60 ग्राम हीरोइन, 35.93 ग्राम स्मेक, 480 ग्राम चरस तथा 06 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ 07 अभियुक्त गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए*

*देवभूमि में नशा तस्करों के लिए एक ही सुरक्षित ठिकाना, वह है जेल :- एसएसपी देहरादून*

नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा 01 हिस्ट्रीशीटर सहित 07 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी की गई है।

*1- थाना सहसपुर*

*60 ग्राम हेरोइन तथा 255 ग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*

थाना सहसपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 60 ग्राम हेरोइन तथा 255 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

1- फुरकान पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम ढाकी, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष
2- शाहरुख पुत्र जाबिद निवासी कस्बा धर्मावाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

*2- थाना सेलाकुई*

*25 ग्राम स्मेक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त *विक्की कुमार पुत्र खेमकरण नि0 पीलीभीत उ0प्र0 हाल – पीठवाली गली, ईदगाह के पास सेलाकुई* को *25 ग्राम स्मेक* के साथ गिरफ्तार किया गया।

*3- कोतवाली विकासनगर*

*225 ग्राम चरस के साथ एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार*

थाना विकासनगर पुलिस द्वारा दौरान चेकिंग ग्राम कुंजा ग्रान्ट से एक हिस्ट्रीशीटर को 225 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त कुछ समय पूर्व ही जिला बदर का समय पूर्ण कर वापस आया था।

*नाम पता अभियुक्त*

मेहरबान उर्फ माटू नि0 कुंजाग्रान्ट, थाना विकासनगर, देहरादून

*4- थाना प्रेमनगर*

*10.93 ग्राम स्मेक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना प्रेम नगर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग एक अभियुक्त को 10.93 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
शुभम सोनी पुत्र गोपाल सोनी नि0 प्रकृति विहार, सेलाकुई, देहरादून

*5- कोतवाली डोईवाला*

*6 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग अलग अलग स्थानों से 01 महिला तथा 01 पुरुष अभियुक्त को क्रमशः 1.5 किलो तथा 4.9 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

1- आकाश पुत्र बेतालनाथ नि0 सपेरा बस्ती भानियावाला, डोईवाला
2- मीरा देवी पत्नी सुंदर सिंह नि0 केशवपुरी बस्ती, डोईवाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading