26 July 2026

अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

0

फ्लैट में तीन महिला व तीन पुरुष मिले जो अपने मोबाइलों के माध्यम से अनैतिक व्यापार हेतु चैट व बातें कर रहे थे


AHTU टीम देहरादून व बसंत विहार पुलिस द्वारा थाना बसंत विहार क्षेत्र में सत्य विहार कॉलोनी में क्षेत्रवासियों व आसपास के लोगों द्वारा फ्लैट नंबर A/3 व B/3 पर कुछ माह से अनैतिक गतिविधियों होने की सूचना प्राप्त हो रही थी , सूचना को मुखबीर के द्वारा सत्यापित किया गया तो सूचना सही पाई गई सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकार नगर के नेतृत्व में टीम द्वारा आज दिनांक 8/10/23 को अचानक फ्लैट नंबर A/3 व B/3 लाइन नंबर B सत्य विहार विजय पार्क पर दबिश दी गई तो फ्लैट में तीन महिला व तीन पुरुष मिले जो अपने मोबाइलों के माध्यम से अनैतिक व्यापार हेतु चैट व बातें कर रहे थे उपस्थित सभी लोगों के मोबाइल व सामान की चेकिंग ली गई तो मोबाइलों के आधार पर पाया गया कि एक महिला व तीन पुरुष लगातार व्हाट्सएप व सोशल मीडिया साइट के माध्यम से अनैतिक कार्य के लिए होटल व स्पा में लड़कियों को भेजने हेतु बुकिंग करके रेट तय कर रहे थे पुलिस द्वारा रेड के आधार पर व प्राप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तगण को अंतर्गत धारा 3/4/5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया व थाना बसंत विहार में अभियोग पंजीकृत कराया गया। दो पीड़िता को रेस्क्यू किया गया अभियुक्तों के समान, मोबाइल नंबर और फ्लैट की चेकिंग पर अभियुक्तगण द्वारा फ्लैट को ब्रोथल के रूप में उपयोग करना व अनैतिक कार्य के लिए महिलाओं को होटल व स्पा सेंटर में भेजने की साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading