29 July 2026

महिला ने की धोखाधड़ी से दूसरी शादी , जानकारी मिलने पर युवक पहुंचा कोर्ट।

0

अपने आप को कुंवारी बता कर युवक के साथ धोखाधड़ी कर शादी कर ली जब युवक को महिला की शादी शुदा होने की जानकारी मिली उसके होश उड़ गए युवक ने पूरे मामले की शिकायत लेकर पुलिस को दी ।

नैनीताल जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने आप को कुंवारी बता कर युवक के साथ धोखाधड़ी कर शादी कर ली जब युवक को महिला की शादी शुदा होने की जानकारी मिली उसके होश उड़ गए युवक ने पूरे मामले की शिकायत लेकर पुलिस को दी । ऐसे में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक रामनगर निवासी मनीष अग्रवाल ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाते हुए कहा है कि निवासी पाटकोट की रहने वाली महिला ने अपने आप को कुंवारी बता कर उससे शादी कर ली जबकि महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसने धोखाधड़ी से उससे शादी की है। जब उसे इसका पता चला तो उसने विरोध किया तो महिला ने उसे फसाने की धमकी दी और महिला के इस काम में कुछ और रिश्तेदार और परिवार वाले भी शामिल है युवा को शादी के बाद पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है जिसके बाद युवक ने इस मामले में न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस युवक की पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसी साल 7 जुलाई को महिला ने पुलिस को दी तहरी में बताया था कि उसका मनीष अग्रवाल के साथ 8 दिसंबर 2022 को हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ था उसका आरोप था की शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति और सास उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग और मारपीट करने के साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे महिला का आरोप है कि 6 से 7 माह की गर्भवती है और 21 अप्रैल को उसके पति और सास ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति और सास के खिलाफ मारपीट और दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था वहीं कोतवाल ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading