29 July 2026

महिला से की छेड़ छाड़ फिर जान से मारने की नियत से किया हमला

0

अचानक एक लड़का आया और उसने मेरी पत्नी से पीछे से आकर एकदम से छेड़खानी शुरू की विरोध करने पर उसके द्वारा नाली में धक्का दे दिया


थाना क्लेमेंट टाउन पर एक व्यक्ति द्वारा लिखित तहरीर दी गई की उसकी पत्नी मानव केंद्र मोहबेवाला मैं सड़क किनारे गेट के पास मेरा इंतजार कर रही थी तभी अचानक एक लड़का आया और उसने मेरी पत्नी से पीछे से आकर एकदम से छेड़खानी शुरू की विरोध करने पर उसके द्वारा नाली में धक्का दे दिया पत्नी द्वारा चिल्लाने पर खुद भी नाली में कूद कर पत्थर एवं ईट से मेरी पत्नी के सर पर जान से मारने की नीयत से चोट पहुचाई गई पत्नी के चिल्लाने पर मौके के आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर वह लड़का भाग गया वहीं पीड़िता का इस वक्त इलाज महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है जिसके सर में काफी गंभीर चोटें आई हैं जिस पर तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन का गंभीर धाराओं में तत्काल अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आरोपी राकेश कुमार को घटना के 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading