28 July 2026

करीब एक वर्ष से फरार धोखाधडी करने वाला 10,000/- रु0 का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

0

मोती बाजार देहरादून पर कई बार दबिश दी गई तो ताला लगा मिला लगातार दबिश के दौरान  ज्ञात हुआ कि उक्त कुलजीत सेठी  द्वारा अपना उक्त मकान बेच कर फरार हो गया



घटना 1- वादी प्रमोद गुप्ता पुत्र स्व0 विजय प्रकाश गुप्ता उम्र 67 वर्ष निवासी गिफ्ट पॉइंट 19 राजपुर रोड देहरादून द्वारा तहरीर दी कि कुलजीत सिंह सेठी निवासी अज्ञात मोबाइल नंबर 79 00 67 98 90 द्वारा दिनांक 05-10-2022 को शिकायतकर्ता की दुकान में आकर चेक संख्या 03 08 02 पर 20000 रुपए चेक संख्या 03 08 01 पर ₹15000 रुपए व चेक संख्या 03 80 3 पर 27750 रुपए कुल 62750 रुपए व दिनांक 6-10 -22 को और सामान लेने के बाद फर्जी NEFT का मैसेज दिखाकर धोखाधड़ी करना l

घटना 2-अभियुक्त कुलजीत निवासी अज्ञात द्वारा दिनांक 24-11-22 को वादी शकील अहमद उपरोक्त की दुकान से 43 इंच की एलइडी सैमसंग कंपनी की ले जाना व पेमेंट के नाम पर धोखाधड़ी की नियत से अपने फोन के व्हाट्सएप नंबर 7900679890 पेमेंट डिलीवरी का मैसेज दिखाकर एलईडी लेकर चले जाना व खाते में पैसा ना आना l
घटना 3- कुलजीत सिंह सेठी निवासी अज्ञात द्वारा दिनांक 21- 11-22 को शिकायतकर्ता रोहित अग्रवाल की दुकान से 43 इंच की टीवी व लैपटॉप ले जाना व पेमेंट बिलिंग के नाम पर धोखाधड़ी की नियत से अपने फोन पर एक NEFT का मैसेज दिखा कर चले जाना व वादी के खाते में पैसे ना आना l





प्रार्थी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अभियुक्त कुलजीत सेठी के विरुद्ध 03 मुकदमे क्रमशः *मु0अ0सं0-567/22,574/22, 575/22 धारा-420,406 भादंवि बनाम कुलजीत सिंह सेठी * पंजीकृत किया गया, अभियुक्त की तलाश हेतु अभियुक्त के देहरादून स्थित पते 48 मोती बाजार देहरादून पर कई बार दबिश दी गई तो ताला लगा मिला लगातार दबिश के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त कुलजीत सेठी द्वारा अपना उक्त मकान बेच कर फरार हो गया है इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त की तलाश हेतु विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी किन्तु वहां पर भी देनदारी अधिक होने के कारण फरार हो गया, विवेचना मे यह प्रकाश में आया कि उक्त अभियुक्त का कोई स्थाई ठिकाना नही है तथा बार-2 अपने रहने के स्थान को बदलता रहता है, अभियुक्त द्वारा मोबाईल फोन का इस्तेमाल भी नही किया जा रहा था, जिससे अभियुक्त के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिल पा रही थी। इसके पश्चात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मा0न्यायालय से अभियुक्त का गिरफ्तारी वारण्ट जारी करवाया गया तथा अभियुक्त के नाम पर 10,000/- रु0 का ईनाम घोषित किया गया। अभियुक्त के लगातार करीब 01 वर्ष से फरार चलने पर *श्री दलीप सिंह कुंवर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद देहरादून* द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर *श्रीमती सरिता डोबाल,पुलिस अधीक्षक नगर महोदया* तथा *श्री नीरज सेमवाल , क्षेत्राधिकारी नगर महोदय* के मार्गदर्शन में श्री राकेश गुसाईं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया, जिस पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के अथक प्रयासों से ठोस सुरागरसी-पतारसी, सक्रिय मुखबिर तन्त्र एवं की मदद से दिनांक 29.08.2023 को अभियुक्त कुलजीत सिंह सेठी को पल्टन बाजार देहरादून से थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल जिला कारागार भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
कुलजीत सिंह सेठी पुत्र स्व0 श्री सुरेंद्र सिंह सेठी निवासी आशियाना अपार्टमेंट ओउम सिटी पटेलनगर देहरादून व वर्तमान पता 147 पटेल नगर ऑपोजिट पीएनबी बैंक देहरादून उम्र 36 वर्ष



*पुलिस टीम*
 व0उ0नि0 प्रदीप रावत
 उ0नि0 विजय प्रताप राही
 का0 800cp धीरेन्द्र पतियाल देहरादून

*अभियान के दौरान गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त*
01- कुलजीत सेठी ईनामी धनराशि- 10,000/रू0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading