7 August 2026

देहरादून :लालच में चले लाखों के पीछे अब जाना होगा सालाखों के पीछे , भ्रष्टाचारी चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

0

भूमि विवाद में गैंगस्टर की कार्रवाई का डर दिखाकर 05 लाख रिश्वत की मांग की गई थी

थाना पटेल नगर के अंतर्गत आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल को ₹100000 (एक लाख रुपये) की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है..विजिलेंस के अनुसार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज द्वारा शिकायतकर्ता व उनके अन्य लोगों को एक भूमि विवाद में गैंगस्टर की कार्रवाई का डर दिखाकर 05 लाख रिश्वत की मांग की गई थी.इसी क्रम में विजिलेंस टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बुद्ववार 14 मई 20 25 को चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना पटेलनगर देहरादून,उपनिरीक्षक देवेश खुगशाल, को शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है.साथ ही उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की इन्वेस्टीगेशन कार्रवाई जारी है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading