5 August 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मिली लाश, लूथरा परिवार पर उठे सवाल

0

इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, वही शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।


देहरादून के पौश इलाके रेसकोर्स में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है बता दें यह शव रेसकोर्स स्थित mla हॉस्टल से कुछ ही कदम दूर एक फ्लैट में रस्सी से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है,  प्रथम दृष्टिगत और cctv कैमरों का अवलोकन करने के बाद इस मामले को पुलिस द्वारा आत्महत्या बताया जा रहा है हालांकि लड़की के परिजनों ने इस मामले पर हत्या की आशंका जताई है  अब किस वजह इस लड़की की मौत हुई है यह पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा। आपको बता दें मात्र 15 साल की यह लड़की पंजाब की मूल निवासी बताई जा रही है।

देहरादून में यह विक्रम लूथरा नामक व्यक्ति के यहां घरेलु काम किया करती थी , एक नाबालिग को काम पर रखने और इसी बीच उसके आत्महत्या करने की वजह से लूथरा परिवार भी फिलहाल शक के घेरे में हैँ और पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है देहरादून ssp अजय सिंह के अनुसार इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, वही शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading