26 July 2026

कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान किया शुरू , भाजपा ने कसा तंज

0

138000 रुपये चंदा देने की अपील की है।मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है,

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ कैंपेन शुरू किया है कांग्रेस की स्थापना को इस साल 138 साल पूरे हो रहे हैं ऐसे में कांग्रेस ने 18 साल की उम्र से अधिक के व्यक्ति से 138, 1380 या 13800, 138000 रुपये चंदा देने की अपील की है।मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, आर्थिक तंगी का दावा करने वाली कांग्रेस ने आगामी आम चुनाव से पहले ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘देश के लिए दान’ नाम से अभियान शुरू करने का फैसला किया है। जिसको लेकर प्रदेश स्तर पर कांग्रेस ने कार्य शुरू कर दिया है। अब भाजपा ने कांग्रेस के इस अभियान पर तंज कसा है। प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने कांग्रेस के अभियान पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस ने पिछले 60 वर्षो मे देश के उद्योगपति और व्यपारियों को डरा धमका का उगाही की हैं और अब एक बार फिर कांग्रेस ने चंदा उगाही करने का काम किया हैं, कई राज्य उनके हाथ से साफ हो गए पार्टी चलाने के लिए अब चंदा जुटा रही हैं लेकिन इस अभियान से उन्हें ज्यादा फायदा होने वाला नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading