28 July 2026

रुड़की में ड्रग इंस्पेक्टर का छापा,बड़ी कंपनियों के मालिक को नोटिक

0

हरिद्वार जिले में ड्रग विभाग की कार्रवाई जारी है. ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने झबरेड़ा क्षेत्र में एक दवा कंपनी में छापा मारा. यहां पर

रुड़की: हरिद्वार जिले में ड्रग विभाग की कार्रवाई जारी है. ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने झबरेड़ा क्षेत्र में एक दवा कंपनी में छापा मारा. यहां पर उन्हें कई खामियां मिलीं. इस पर दवा कंपनी के मालिक को नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही 5 दवा के सैंपल भी लिए गए हैं. 

ड्रग इंस्पेक्टर ने रुड़की शहर और देहात क्षेत्रों में भी मेडिकल स्टोरों पर भी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हें वहां पर भी कई खामियां नजर आईं. जिसके बाद उन्होंने कई मेडिकल स्टोरों पर ताला जड़ दिया.अपनी एक्शन को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रुड़की में औचक निरीक्षण किया. पहले तो अनीता भारती झबरेड़ा क्षेत्र में स्थित एक दवा कंपनी में पहुंची. यहां पर उन्हें निरीक्षण के दौरान कंपनी में कई खामियां नजर आईं. इस दौरान उनके द्वारा कंपनी स्वामी को नोटिस जारी किया गया. उन्होंने 5 दवाइयों के सैंपल लिए. झबरेड़ा की दवा कंपनी पर छापे के बाद ड्रग इंस्पेक्टर कई अन्य कई कंपनियों में भी पहुंचीं और औचक निरीक्षण किया. कुछ मेडिकल स्वामी अपने स्टोर का शटर बंद कर मौके से फरार हो गए. इस दौरान उन्हें वहां पर भी कई खामियां नजर आईं. जिसके बाद उन्होंने रामपुर चुंगी स्थित किंग मेडिकल एजेंसी और इमली रोड स्थित हिंदुस्तान मेडिकल स्टोर पर तालाबंदी की कार्रवाई की.

मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की तैनाती जरूरी:इसी के साथ एक अन्य मेडिकल स्टोर पर भी तालाबंदी की कार्रवाई की गई. उन्होंने अनियमितता और गड़बड़ी करने वाले दवा कारोबारियों को जमकर फटकार भी लगाई. ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का कहना है कि जितने भी मेडिकल स्वामी हैं, वह अपने मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की ड्यूटी जरूर लगाएं, अन्यथा लापरवाई बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading