25 July 2026

सरकार पर जमकर बरसे गणेश गोदियाल, कई मुद्दों को लेकर लगाए आरोप

0

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेसकॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होने मुख्य तीन मुद्दों पर प्रेस को संबोधित किया। गणेश गोदियाल ने चमोली करंट हादसे को दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि सरकार ने अबतक चमोली हादसे के प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया है।

जिस कंपनी ने 16 लोगों की जान ले ली उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही होना चिंताजनक है। वहीं उन्होने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह परियोजना कांग्रेस शासनकाल की है। ऐसे में गौचर में कांग्रेस शासन में लगा शिलान्यास के पत्थर को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन में लगाया जाए। वहीं उन्होने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की भर्तियों की जांच कराने की भी सरकार से मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading