25 July 2026

भोपालपानी में भारी बारिश से हुआ जलभराव, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

0

देर रात्रि आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि थानों तथा सोडा-सरौली के बीच भोपालपानी गांव के कुछ मकानों में अतिवृष्टि से पानी भर गया है।

 

उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार वाहिनी मुख्यालय से HC प्रदीप पंवार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

 

उक्त घटनास्थल पर अत्यधिक वर्षा से 02 मकानों में अत्यधिक पानी भर गया था। जलमग्न घरों से पानी को जेसीबी की सहायता से निकाला गया और SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में ही सभी प्रभावित लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading