17 August 2026

हरिद्वार में दबंगों ने कॉलोनी में घुसकर युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद वारदात, 5 गिरफ्तार

0

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की दबंगों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है. पीड़ित युवक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है. आरोप है कि कुछ दिन पहले प्रिंस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था. इसी से नाराज आरोपी युवकों ने रात के अंधेरे में उसके साथ मारपीट कर दहशत फैलाने का प्रयास किया. मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया. मामला नगर कोतवाली क्षेत्र की निर्मला छावनी कॉलोनी का बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार प्रिंस ने कुछ दिन पहले मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी युवक उससे नाराज चल रहे थे. आरोप है कि कुछ दिन पहले रात में आरोपियों ने प्रिंस के साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में युवक बेखौफ होकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं. बीचबचाव करने वाले लोगों तक को नहीं बख्शा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की. आज सोमवार को इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान निर्मला छावनी स्थित पुंडीर की चक्की के पास पांच युवक फिर से प्रिंस के साथ मुकदमा लिखाने को लेकर बहस करते मिले.

पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और प्रिंस के साथ दोबारा विवाद करने पर आमादा हो गए. स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष (26) निवासी यादव मिलन ब्रह्मपुरी, बोबी गिरी (19), धीरज गिरी (22) निवासी जोगिया मंडी, करन उर्फ नन्दी (24) निवासी भीगौड़ा गुसाईं गली और मोहित (23) निवासी बंगाली बस्ती ब्रह्मपुरी के रूप में की है। सभी को कोतवाली लाकर शांतिभंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है.

देहरादून में 4 नेपाली गिरफ्तार: एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में आ गया. यह गिरोह ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने 4 नेपालियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों की ज्वैलरी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं. वे सुनियोजित तरीके से रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading