25 July 2026

करन माहरा के वायरल वीडियो से मचा सियासी घमासान, भाजपा ने खड़े किए सवाल

0

सोशल मीडिया में इन दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर उत्तराखंड के सियासी गलियारों में हंगामा बरपा है जिसमे वो कह रहें हैं गढ़वाल के लोगों पर लोग थूक रहें हैं जी हां, माहरा का जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वो बीती 22 जुलाई का बताया जा रहा है। बता दें कि कांग्रेस की कोटद्वार में स्वाभिमान न्याय यात्रा समाप्त हुई थी उस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां काफी जोशीला और ज़ोरदार भाषण दिया था। जैसा सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है उसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सीधे तौर पर अंकिता हत्याकांड के मामले पर भाषण दे रहे हैं इस भाषण के दौरान वह लगातार लोगों को जोश दिलाने के लिए कई तरीके की बातें कह रहे हैं वहीं जैसा वीडियो में दिखाया गया है कि माहरा ने गढ़वाल के लोगों पर सवाल खडे किए हैं और ये कहा हैं कि सुरेंद्र सिंह नेगी और करन माहरा की जय जयकार करके कुछ नहीं होगा इससे जिंदाबाद नहीं होगी थूक रहें हैं दुनिया के लोग गढ़वाल के लोगों का खून पानी हो गया है … अंकिता बेटी मार दी गई … VIP के सारे सबूत मिटा दिए गए … लेकिन, गढ़वाल सोया है, वही करन माहरा ये भी कहते हैं कि स्वाभिमान न्याय यात्रा में उन्हें उम्मीद थी कि लोग यात्रा में अपने बर्तन अपने बच्चों क़ो छोड़कर आएंगे और बढ़ चढ़कर शामिल होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ ….

करन महारा के इस वायरल वीडियो पर बीजेपी नेताओं ने बड़े सवाल खडे किए हैं उनके अनुसार ये गढ़वाल के लोगों का अपमान हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading