7 August 2026

खुशखबरी : अब भरोसेमंद पार्टनर के साथ करें मार्केट में निवेश, देहरादून में खुली LIC म्यूच्यूअल फण्ड की पहली ब्रांच

0

म्यूचुअल फंड, SIP ,स्टॉक मार्केट जैसे तमाम प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए आज बाज़ारों में निवेश किया जा रहा है हालाँकि ऑनलाइन माध्यम से निवेश करने में सबसे बड़ी चुनौती

बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ साथ निवेश के तरीक़े भी अब बढ़ने लगी है मौजूदा वक्त में ज़्यादातर निवेश अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है है

म्यूचुअल फंड, SIP ,स्टॉक मार्केट जैसे तमाम प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए आज बाज़ारों में निवेश किया जा रहा है हालाँकि ऑनलाइन माध्यम से निवेश करने में सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम को लेकर भी रहती है जिस वजह से कई लोग अभी भी ऑनलाइन माध्यम से निवेश करने में कतराते हैं हालाँकि अब उत्तराखंड में LIC द्वारा म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के लिए अपनी ब्रांच का उद्घाटन कर दिया गया है ,अब एक भरोसेमंद प्लेटफ़ार्म के ज़रिए आम जनमानस बेहद कम दामों पर निवेश कर सकेगा

LIC म्यूचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि LIC सौ रुपय से भी कम बजट में आम जनमानस को म्यूचुअल फंड और SIP जैसे प्लैटफॉर्म्स में निवेश करवाने के विजन के साथ कार्यरत है साथ ही उत्तराखंड में पहली ब्रांच खोलने का मक़सद भी उत्तराखंड के लोगों को म्यूचुअल फंड और ऑनलाइन निवेश के बारे में अवगत कराना है वहीं म्युचुअल फंड में निवेश करने के लिए ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों ही माध्यमों से LIC से संपर्क किया जा सकता है जिसके लिए या तो ब्रांच पहुँच कर ऑफिशियल से संपर्क किया जाए या तो LIC के एप्प के ज़रिये घर बैठे निवेश किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading