5 August 2026

हिडन कैमरे में कैद हुई डॉक्टर दंपती के घर काम करने वाली नौकरानी की करतूत, पुलिस ने ​खिलाई जेल की हवा

0

नौकरानी तीन साल से डाॅक्टर दंपती के घर से पैसे चुरा रही थी। दंपती को शक हुआ तो उन्होंने अलमारी में कैमरा लगा दिया। इस बीच नौकरानी तिजोरी से चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई। डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में नौकरानी के घर से 4.70 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। नौकरानी के बैंक अकाउंट में छह लाख रुपये से अधिक पैसा जमा है। नौकरानी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

डाॅक्टर राहुल ने कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो नौकरानी मधु चोरी करते हुए दिखाई दी। इस पर वह कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे और बताया कि उनके घर से पिछले तीन साल में लगभग 11 लाख रुपये चोरी हुए हैं। चिकित्सक राहुल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। तलाशी के दौरान पुलिस को नौकरानी मधु के घर से 4.70 लाख रुपये कैश मिले। पुलिस की पूछताछ के बाद उसने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने नौकरानी की बैंक डिटेल निकाली तो पता लगा कि उसके खाते में 6.30 लाख रुपये हैं। उसने पुलिस को बताया कि यह रकम भी उसने चिकित्सक के घर से चोरी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading