29 July 2026

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: उत्तराखंड में सोमवार से बारिश और बर्फबारी की संभावना

0

21 और 22 फरवरी को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है

उत्तराखंड में सोमवार से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी का भी अंदेशा जताया है। मौसम विज्ञानं केंद्र ने पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। पहाड़ों में 2500 मीटर ऊंचाई तक हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौगराढ़, बागेश्वर, चमोली जिलों में 3500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। 21 और 22 फरवरी को भी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। 2200 मीटर तक के इलाकों जैसे धनोल्टी, नैनीताल में भी हल्की बर्फबारी हो सकती है। 23 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading