26 July 2026

रामझूला पुल के पास गंगा में बहा हरियाणा का पयर्टक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0

रामझूला पुल के पास गंगा में बहा हरियाणा का पयर्टक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ऋषिकेश रामझूला पुल के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। उधर दूसरी तरफ भीमगोड़ा बैराज के गेट टूटने के मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन और एसडीओ शिवकुमार कौशिक पर गाज गिरी है।

 

थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को एक व्यक्ति के रामझूला पुल के पास गंगा नदी में बहने की सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के साथियों द्वारा पता चला की वह सब हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आए थे। उनका एक साथी अरविंद शर्मा (32) गंगा नदी में नहाते समय अनियंत्रित होकर बह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading