25 July 2026

रिकॉर्ड रूम के कक्ष से दस्तावेजों पर चोरों ने किया हाथ साफ, दो महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

0

रिकॉर्ड रूम के कक्ष से दस्तावेजों पर चोरों ने किया हाथ साफ, दो महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

शर्मा लेख कर अधिष्ठान कोषागार देहरादून द्वारा थाना कोतवाली पर एक प्रा0 पत्र दिया गया कि श्रीमती सवरिया देवी निवासी 494 गोविंदगढ़ देहरादून द्वारा कार्यालय में आकर सूचित किया गया कि सुबह लगभग 4 से 5 बजे के मध्य कुछ कबाड चुनने वाले के द्वारा कोषागार परिसर में स्थित रिकॉर्ड रूम के एक कक्ष का ताला तोड़कर प्रांतीय आय से संबंधित चालानो के कुछ बोरे कट्टे चुरा लिए गए है, जिस पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 360/2023 धारा 380/454/411 भादवि पंजीकृत किया गया।

 

जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुये पुराने चोरों का सत्यापन करते हुये घटनास्थल के आस पास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरो को चैक किया गय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के घटनास्थल पर आने व घटना करने के पश्चात जाने के महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गण 01- नीरू देवी 2- पूनम देवी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गण से कडी पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी करना बताया गया अभि0 गणो के कब्जे से 07 कट्टे पुराने रिकॉर्ड

कोषागार रिकॉर्ड रूम से चोरी हुए दस्तावेज बरामद हुए।

 

अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ में बताया कि कबाड़ चुगंने का काम करते हैं तथा पुराना रिकॉर्ड रद्दी समझते हुए चोरी कर लिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading