7 August 2026

सहस्त्रधारा में नदी में बही युवती, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

0

सहस्त्रधारा में नदी में बही युवती, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

देहरादून जिला आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, देहरादून के पिकनिक स्पॉट सहस्त्रधारा में एक युवती नदी में नहाते समय बह गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. युवती नदी की बहाव में बहकर करीब एक किलोमीटर आगे पहुंच गई थी. जहां टीम ने युवती का बेहोशी की हालत में रेस्क्यू किया गया.

 

युवती को एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. पुलिस की मानें तो युवती का नाम स्वाति जैन पुत्री पुनीत जैन (उम्र 20 वर्ष) है. जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली है. गनीमत रही है कि युवती का समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया. फिलहाल, उसका इलाज किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading