10 August 2026

भाजपा में शामिल होने की अटकले समाप्त

0

मगर भाजपा का कहना है की अभी भी कांग्रेस पार्टी के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह भले ही भाजपा में शामिल होने की अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश कर रहे हो, प्रीतम सिंह का कहना है की भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं ऐसे में उनको लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा है अब इस तरह से अफवाह फैलाने वालों के मुंह पर एक बड़ा तमाचा है। वही भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बड़ा बयान दिया है उनका कहना है कि जब आग जल रही है तभी धुआं उठ रहा है दूसरा उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के कई विधायक अभी भी भाजपा के संपर्क में है । वक्त आने पर उनके नाम का ऐलान किया जाएगा और वे सब भाजपा में शामिल होंगे भाजपा में गुण दोष के आधार पर शामिल कराया जाएगा ।जिसको लेकर विचार मंथन चल रहा है।
आपको बता दें कि प्रीतम सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकले चल रही थी मगर भाजपा ने टिहरी लोकसभा सीट से माल राजलक्ष्मी शाह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया ऐसे में प्रीतम के भाजपा में शामिल होने पर भी विराम लग गया,  मगर भाजपा का कहना है की अभी भी कांग्रेस पार्टी के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading